फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   son reached police station after killing his father with an iron rod in pilibhit

जिसने पाला उसी को मार डाला: पिता की हत्या कर थाने पहुंचा बेटा, कबूला गुनाह; बात सुन पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sun, 08 Dec 2024 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

करीब पांच बजे हत्यारोपी पुत्र खुद ही थाने पहुंच गया। पिता की हत्या करने की बात पुलिस को बताई। सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
son reached police station after killing his father with an iron rod in pilibhit
बेटे ने की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीलीभीत स्थित पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में घरेलू कलह से परेशान इकलौते पुत्र ने लोहे की रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या का पता चला तो हड़कंप मच गया। सीओ, कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पिता का शव करीब आधा घंटे तक घर की छत पर ही पड़ा रहा।

विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी शिशु लाल यादव (44) का अपने पुत्र रवि यादव से रविवार दोपहर 11 बजे से झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर पुत्र ने शाम करीब 4:30 बजे घर की छत पर अपने पिता की सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। शोर-शराबा होने पर पास-पड़ोसी भी छतों पर जमा हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच बजे हत्यारोपी पुत्र खुद ही थाने पहुंच गया। पिता की हत्या करने की बात पुलिस को बताई। सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पास-पड़ोसियों से घटना की जानकारी जुटाई। मृतक के बड़े भाई सुरेश से भी जानकारी ली। सीओ विशाल चौधरी ने भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले हत्यारोपी रवि यादव से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिशु लाल की हत्या उसके पुत्र रवि ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर की है। रवि को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में पुत्र की ओर से रॉड से मारकर पिता की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शेष वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। - विशाल चौधरी, सीओ पूरनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed