{"_id":"62168a5d3b0046049c6bf99f","slug":"somewhere-the-voters-ran-on-a-bicycle-then-somewhere-fiercely-fed-lotus-pilibhit-news-bly476400718","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं साइकिल पर सवार होकर दौड़े मतदाता, तो कहीं जमकर खिलाया कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं साइकिल पर सवार होकर दौड़े मतदाता, तो कहीं जमकर खिलाया कमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर से निकलकर मतदान केंद्रों की ओर जाना शुरू कर दिया। ज्यों-ज्यों समय बढ़ता गया, मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा होता गया। यहां आखिरी वक्त तक वोटों में खूब सेंधमारी हुई। मुख्य लड़ाई भाजपा और सपा के बीच दिखी। बसपा और कांग्रेस की रफ्तार धीमी दिखाई दी। मतदाताओं से वार्ता की गई, तो बोले जाति धर्म पर नहीं, क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर वोट करने आए हैं।
मतदान के शुरूआती दौर में कहीं भाजपा मजबूत दिखाई दी, तो कहीं सपा के लिए कतार दिखी। न्यूरिया कस्बा में साइकिल की लोगों ने जमकर सवारी की, तो कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग कमल खिलाते नजर आए। जबकि 2017 की बात करें, तो भाजपा ने सपा को 57930 मतों से पराजित किया था। दोनों दलों के उम्मीदवार एक ही बिरादरी के थे। इस बार भी दोनों उम्मीदवार एक ही बिरादरी के हैं।
इस बार सपा ने भाजपा के वोटों में जमकर सेंधमारी की है। इससे दोनों में टक्कर बनी है। बरखेड़ा कसबा की बात करें, तो भाजपा और सपा बराबर से दौड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में कही भाजपा का पलड़ा भारी है, तो कही सपा का। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सिख मतदाताओं ने स्वजातीय कांग्रेस के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह चब्बा को तवज्जो दी लेकिन वह कितना मत पाएंगे? इस पर लोगों की अलग अलग राय है। सिख बहुल कुछ मतदान केंद्रों में उन्हें काफी मत मिला है। आम आदमी पार्टी के आशीष कुमार ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एक मतदान केंद्र पर जमकर हुई टक्कर
गजरौला के एक मतदान केंद्र पर 118, 119, 120, 121 बूथ संख्या है। इनमें 118 और 121 में जमकर मतदाताओं ने फूल खिलाया। जबकि 119 और 120 पर जमकर साइकिल दौड़ी। कांग्रेस और बसपा का इन बूथों पर असर दिखाई नहीं दिया।
2012 में हेमराज वर्मा और प्रवक्तानंद थे आमने सामने
संयोग से 2012 में इसी विधानसभा से सपा के उम्मीदवार हेमराज वर्मा ने भाजपा उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद को 30262 मतों से हराया था। इसके बाद 2017 में भाजपा के उम्मीदवार किशनलाल राजपूत ने सपा के उम्मीदवार हेमराज वर्मा को 57930 मतों से हराकर बदला ले लिया था। 2022 में फिर भाजपा से स्वामी प्रवक्तानंद और सपा से हेमराज वर्मा आमने सामने है। जीत किसी की भी हो मगर इस बार वोटों का अंतर ज्यादा रहने के आसार नहीं दिख रहे।
बरखेड़ा विधानसभा में किस समय कितना हुआ था मतदान
समय - मतदान प्रतिशत
09 बजे - 11 फीसदी
11 बजे - 28 फीसदी
01 बजे - 41.9 फीसदी
03 बजे - 55.1 फीसदी