{"_id":"5812415a4f1c1b944ebc41c4","slug":"somewhere-eco-friendly-oath-of-celebrating-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं इको फ्रैंडली दिवाली मनाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं इको फ्रैंडली दिवाली मनाने की ली शपथ
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
i इको फ्रैंडली दिवाली मनाने की ली शपथ
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में स्कूल कॉलेजों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कहीं इको फ्रैंडली दिवाली मनाई गई तो कहीं दीपक सजाओ आदि प्रतियोगिताएं हुई। चायनीज उत्पादों की होली जलाते हुए स्वदेशी अपनाने की शपथ ली गई।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में बृहस्पतिवार को बच्चों ने इको फ्रैंडली दिवाली का संकल्प लिया। शिक्षिका उपमा शर्मा ने पटाखों से निकलने वाली हानिकारक गैस व उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस दौरान दीपक सजाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्री नर्सरी से लक्षिता, आदित्य, आराध्या व एल्जा, एनसी से सेजल, जशमन, लवलीन, केजी से मनप्रीत, शौर्य, साक्षी, कक्षा एक से सक्षम, सार्थक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्री नर्सरी के बच्चे गणेश लक्ष्मी, सरस्वती, कुबेर आदि का रूप धारण कर पहुंचे। उन्होंने हाथों में कैंडिल लेकर पटाखों का प्रयोग न कर स्वदेशी दीपकों के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इस मौके प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सेमवाल, वीना अरोरा, पूनमरानी, नीतू, सुरुचि, सुमन, निशा, सोनल, भावना आदि मौजूद रहे। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेन में दीपक सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसमें 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग कमें अविरल मिश्रा, हर्ष सक्सेना, नीलेश गंगवार, जूनियर वर्ग में शिवम गंगवार, अर्जित गंगवार, अभिषेक मिश्रा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र, चांदगीराम आदि मौजूद रहे। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसमें अर्थव मिश्रा, सौरभ शर्मा, विदित शुक्ला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित ने पर्व के बारे में बताया। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने व पटाखों का प्रयोग न करने की शपथ ली। इस मौके पर प्रबंधक दिग्विजय सिंह, दुर्गेश आर्य, प्रधानाचार्य वीरेशपाल गंगवार आदि मौजूद रहे। लार्ड कृष्णा स्कूल में एक दिया देश के नाम कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक सनी दीक्षित ने मिट्टी कि दीपक वितरित किए। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने व पटाखों का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाल कर वीर जवानों का नमन करने, देश में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने को प्रेरित किया। रैली बल्लभनगर कॉलोनी से छतरी चौराहा, सुनगढ़ी, जीजीआईसी रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर रवि सैनी, दीप्ती मिश्रा, वीना रावत, नीरज सक्सेना, दीपशी जैसवार, खुशबू सिंह, साक्षी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दीपावली पर्व को पर्यावरण से मुक्त रखने, चायनीज उत्पाद व पटाखों का प्रयोग न करने की शपथ ली। शपथ प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय द्वारा दिलाई गई।
चीन उत्पादों की जलाई होली
चिरौंजीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्वदेशी सप्ताह के तहत चायनीज उत्पादों की होली जलाई गई। प्रवक्ता संजीव गोस्वामी ने कहा कि हम अपने धन को चीन के वास्ते पाकिस्तान को नहीं भेजेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करन की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र, आलोक सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, पंकज गुप्ता, संजीव पाराशरी, गगनदीप आदि मौजूद रहे।