{"_id":"58a5e17c4f1c1bd357d84978","slug":"someone-sent-down-after-a-day-spent-with-somebody-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने उतारी थकान तो किसी ने समर्थकों संग बिताया दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने उतारी थकान तो किसी ने समर्थकों संग बिताया दिन
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रत्ययािश्ाशियाो ने पिररिवार के साथ्ा िबबिताया िददिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग के साथ की दिन की शुरुआत
सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने दिन की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे उठने के बाद योग कर की। पत्नी सुमन व बेटा अखिलेश के साथ नाश्ता किया। इसके बाद पैतृक गांव पौटा पहुंचकर मां फूलवती के अलावा रिश्तेदारों व समर्थकों से भी मुलाकात की। दोपहर में गांव वनकटी में बाघ का शिकार हुए ग्रामीण के घर सांत्वना देने के बाद शहर के गोदावरी स्टेट स्थित अपने आवास पहुंचे। वहां समर्थकों के साथ मंत्रणा कर मतदान की जानकारी ली। जीत के प्रति आश्वस्त दिखे हेमराज वर्मा ने बताया कि उन्हें सभी का समर्थन मिला है।
परिवार संग बिताया वक्त
भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने मतदान के बाद दूसरा दिन परिवार संग बिताया। सुबह उठने के बाद माता-पिता व पत्नी रश्मि के लिए चाय बनाकर पिलाई। कई दिनों से दूर रही भतीजी पीहू के साथ भी वक्त बिताया। इस बीच साईंधाम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। दोपहर से कृष्णबिहार कॉलोनी स्थित अपने आवास पर समर्थकों से मिले और मतदान की स्थिति के बारे में चर्चा की। अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे संजय गंगवार ने बताया कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर जनता ने उन्हें पूरा समर्थन दिया।
कार्यकर्ताओं के साथ व्यस्त रहे हाजी रियाज
सपा प्रत्याशी हाजी रियाज अहमद का मतदान के बाद दूसरा दिन भी समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच गुजरा। मोहल्ला मुनीर खां स्थित अपने आवास पर सुबह उठने के बाद नमाज अदा की। कुछ देर परिजनों के साथ वक्त बिताने के बाद वह सीधे लॉ कॉलेज स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया और आगे की रणनीति भी बनाई। देर शाम मुख्यमंत्री के बुलावे पर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी अरशद खां ने उतारी थकान
बसपा प्रत्याशी अरशद खां अमूमन चुनाव प्रचार के दौरान साढ़े पांच या छह बजे उठ रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को वह करीब 11.30 सोकर उठे। कई दिनों की भागदौड़ के बाद उन्होंने अपने बेडरूम में ही कुछ खास समर्थकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोपहर बाद क्षेत्र से आए समर्थकों के साथ मंत्रणा कर मतदान की स्थिति पर चर्चा की। देर शाम वह पूरनपुर स्थित आवास के लिए रवाना हुए।
चुनाव कार्यालय पहुंच की मंत्रणा
पूरनपुर। सपा प्रत्याशी पीतमराम चुनाव की थकावट के चलते बृहस्पतिवार को तीन घंटे देर से उठे। नित्यकर्म से निपटने के बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों का धन्यवाद करने को निकल पड़े। माधोटांडा में एक कार्यकर्ता की मौत की सूचना पर उसके घर जाकर शोक संवेदना जताई। इसके बाद नगर स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। चुनाव कार्यालय में मौजूद समर्थकों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मतदान के बारे में चर्चा की।
मर्थकों का हाल चाल जाना
पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान भी रोज की अपेक्षा बृहस्पतिवार को देर से उठे। नित्य कर्म निपटाने के बाद पड़ोस में चीनी मिल कर्मी की मौत पर उसके घर जाकर शोक संवेदना जताई। उसके बाद कलीनगर पहुंचकर एक समर्थक की मौत पर उसके घर पहुंचे। इसके बाद चुनाव कार्यालय पहुंचकर समर्थकों से क्षेत्र में हुए मतदान की जानकारी ली। दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचकर परिजनों के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद दोबारा कार्यालय पहुंचकर समर्थकों संग मंत्रणा की।
कार्यकर्ताओं के साथ बिताया दिन
बीसलपुर। भाजपा प्रत्याशी रामसरन वर्मा ने चुनाव के बाद का दिन अपने कार्यालय पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं से चुनाव की समीक्षा कर बिताया। उनके कार्यालय पर कार्यकर्ता सुबह से ही पहुंचने लगे थे। दिन भर मतदान की स्थिति पर चर्चा होती रही। रामसरन वर्मा ने बताया कि हर वर्ग का उन्हें समर्थन मिला है।
सभी का शुक्रिया अदा कर बनाई आगे की रणनीति
बीसलपुर। कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू का मतदान के बाद दूसारा दिन समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच गुजरा। उन्होंने चुनाव कार्यालय में समर्थकों व कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया और बूथ स्तर तक मतदान की स्थिति पर चर्चा की।