फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Solid Waste Management Plant , paving the way

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का रास्ता साफ

Fri, 12 Jun 2015 10:54 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 12 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Solid Waste Management Plant , paving the way
शहर एवं अन्य नगर पालिकाओं से निकले वाले कूडे़ के निस्तारण के लिए सॉलिड
विज्ञापन
वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने बरखेड़ा ब्लॉक में जमीन को चिन्हित कर लिया है। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
पीलीभीत नगर पालिका से प्रतिदिन औसत आठ टन कूड़ा निकलता है, लेकिन इसके निस्तारण की कोई व्यवस्था न होने के कारण कूड़ा शहर के निकट देवहा नदी तट पर डाला जा रहा है। जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। शहर वासियों ने कई बार इसके निस्तारण की व्यवस्था कराने की मांग की और जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया, लेकिन वर्षों से यह क्रम ऐसे ही चल रहा है। पिछले दिनों डीएम ने इसको गंभीरता से लेकर जमीन की तलाश शुरू कराई। इसमें बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद्र में करीब 40 एकड़ जमीन अतिक्रमित जमीन की जानकारी हुई। डीएम ने राजस्व प्रशासन की मदद से जमीन को खाली कराया और इस जमीन पर कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

बरखेड़ा और बीसलपुर पालिका का भी होगा लाभ
बरखेड़ा में लगने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगने से शहर के अलावा बरखेड़ा और बीसलपुर पालिका का कूड़ा भी इसमें भेजकर निस्तारित कराने की योजना है। इसके लिए प्लांट की ओर से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

घरों से उठेगा कूड़ा
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगने के बाद कूड़ा निस्तारण के लिए शहरवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्लांट के कर्मचारी पालिका की मदद से आपके घरों से कूड़ा एकत्र कर वाहनों की मदद से सीधे प्लांट पर पहुंचाएंगे। जिससे गली मोहल्लों में कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिलेगी।

शहर में कूड़ा निस्तारण की बड़ी समस्या हैं। शहर क्षेत्र में जगह न होने के कारण सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए बरखेड़ा में जमीन चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed