फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soldier was not given bribe, then brutally beaten up, suspended

सिपाही को मुंह मांगी नहीं दी रिश्वत, तो बेरहमी से चालक को पीटा, भर्ती

Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier was not given bribe, then brutally beaten up, suspended
पीलीभीत। पिकअप चालक गेंदनलाल ने कस्बे में स्थित ब्लॉक चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुंह मांगी रिश्वत नहीं दी। इस बात से खफा पुलिस कर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। जबकि होमगार्ड को थाने की ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव भूड़ा सरैंदा निवासी गेंदनलाल ने बताया कि वह पिकअप चलाता है। अक्सर वह बरखेड़ा के ब्लॉक चौराहे से गुजरता है। शनिवार रात एक बजे वह गांव बढ़ेपुरा से भूसा भरकर बरखेड़ा होते हुए बरेली जा रहा था। बरखेड़ा से गुजरते समय ब्लॉक तिराहे पर रात के करीब दो बजे सिपाही आरिफ ने गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रोकने पर उसने एक हजार रुपये की मांग की। गेंदनलाल ने पहले की तरह 50 रुपये दिए। तब पुलिस कर्मी एक हजार के बजाय 500 रुपये मांगने लगा। उसने 100 रुपये दिए। आरिफ और उसके साथ होमगार्ड रघुनंदन इस पर राजी नहीं हुए। आगे आकर नवाबगंज रोड पर दोनों ने उसे घेर लिया और डंडों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पर मेघनाथ ने बचाने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे थाने ले गए। सीएचसी ले जाकर दवा दिलाई और जाने को कहा। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जेल भेज देंगे मगर गेंदनलाल थाने से नहीं गया। एसओ के संज्ञान में मामला आने के बाद सुबह गेंदनलाल कोक सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की रिपोर्ट एसओ उदयवीर सिंह ने एसपी को भेज दी। एसपी ने में सिपाही आरिफ को निलंबित कर दिया। जबकि होमगार्ड रघुनंदन को थाने की ड्यूटी से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मामला संज्ञान में आने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जबकि होमगार्ड को थाने की ड्यूटी से हटाकर उसकी रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को कार्रवाई के लिए भिजवा दी गई है।’ - दिनेश कुमार पी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed