फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SOG and surveillance team camped

Pilibhit News: एसओजी और सर्विलांस टीम ने डाला डेरा

Fri, 01 Mar 2024 09:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
SOG and surveillance team camped
किराना व्यापारी के यहां डकैती का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। नवागत एसपी अविनाश पांडेय ने किराना व्यापारी के घर पड़ी डकैती की घटना को गंभीरता से लिया तो पुलिस फिर से सक्रिय हो गई। घटना के खुलासे को एसओजी और सर्विलांस टीम ने कोतवाली में डेरा जमाया है। एसओजी टीम ने शुक्रवार को व्यापारी के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

30 जनवरी को बदमाशों ने नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मैगलगंज हाईवे पर रंपुरा गांव में आबादी से दूर दुकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और परिजन को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

लाखों की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान लूट ले गए थे। घटनास्थल का आईजी डॉ. राकेश कुमार ने निरीक्षण किया और जल्द खुलासे का निर्देश दिया था, लेकिन घटना का खुलासा अब तक नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को जिले में चार्ज लेने से पहले पहुंचे एसपी अविनाश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और व्यापारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस एक बार फिर घटना का खुलासा करने में तेजी से जुट गई है। एसओजी टीम ने व्यापारी से कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed