फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   So that is running July train

ऐसे तो दौड़ने से रही  एक जुलाई को ट्रेन

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
So that is running July train
अमान पर‌िवर्तन - फोटो : pilibhit, beureu
पीलीभीत-भोजीपुरा ट्रैक पर जिस गति से आमान परिवर्तन कार्य चल रहे हैं, उससे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की एक जुलाई को बड़ी रेल लाइन की ट्रेन दौड़ाने की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही। हालांकि महकमा 80 फीसदी कार्य पूरा होने की बात कह रहा है, लेकिन चल रहे कार्यों को देखकर इन आंकड़ों पर विश्वास करना मुश्किल है। 
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कंवर्जन कार्य में तेजी केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आने के बाद आई थी। एक जनवरी को पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्लाक लिया गया था। शुरूआती दौर में मीटरगेज लाइन हटाने के बाद बड़ी रेल लाइन और प्रस्तावित बड़ी रेल लाइन के मुख्य प्लेटफार्म का कार्य भी तेजी से शुरू किया गया था। भोजीपुरा से पीलीभीत तक स्लीपर डालकर उनके ऊपर ब्राडगेज लाइन भी बिछा दी गई। मुख्य प्लेटफार्म को प्रस्तावित प्लेटफार्म में बदलने समेत इसके समीप बेस लाइन बिछाने का भी कार्य तेजी से शुरू किया गया था। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा एक जुलाई तक ट्रेन दौड़ाने की घोषणा में मात्र दो दिन शेष हैं, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी न तो 600 मीटर लंबी बेस लाइन ही पूरी बन सकी है और न ही प्लेटफार्म पर कोई बड़ा कार्य। हालांकि डीआरएम निखिल पांडेय के दौरे की भनक पर कुछ दिन पूर्व ठंडे पड़े चुके आमान परिवर्तन कार्यों में एकाएक तेजी देखी गई थी, लेकिन दौरे के बाद फिर से कार्यों की रफ्तार धीमी होती जा रही है।  
विज्ञापन


बदली जाएगी बिछाई गई रेल लाइन 
रेल सूत्रों के मुताबिक पूर्व में बिछाई गई ब्राडगेज लाइन मात्र ट्रांसर्पोटेशन के लिए बिछाई गई है। ट्रेनों के संचालन से पूर्व इस पुरानी ब्राडगेज लाइन को हटाकर इसके स्थान पर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात भी बन सकती है रोड़ा
इन दिनों मानसून तेजी से दस्तक दे रहा है। अभी तक मामूली बरसात में ही ब्राडगेज कार्य पर ब्रेक लगाया जा रहा है। ऐसे में यदि कहीं अधिक बारिश हुई तो कार्यों को लंबे समय के लिए रोकना महकमे की मजबूरी बन सकता है। 

यह कार्य हैं अधूरे
- भोजीपुरा से पीलीभीत तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य
- मुख्य प्लेटफार्म का निर्माण
- बेस लाइन
- फुटब्रिज

भोजीपुरा-पीलीभीत ट्रैक पर 80 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। निर्धारित समय में ही सारे कार्य पूरे कर ट्रेन का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed