{"_id":"586a861e4f1c1ba7091587db","slug":"slow-paying-cane-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमे गन्ना भुगतान से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमे गन्ना भुगतान से किसान परेशान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की चीनी मिलों की गन्ना भुगतान करने की गति काफी धीमी है, इससे किसानों को दिक्कत हो रही है। अभिलेखों के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर ने अब तक 10 दिसंबर तक, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा ने 14 नबंबर तक, डालमियां शुगर मिल निगोही ने 21 नबंवर तक, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर ने 19 नबंवर तक और द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर ने 15 नबंवर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर पाया है। चीनी मिलों की भुगतान करने की गति काफी धीमी होने के कारण गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। इस अव्यवस्था को लेकर किसानों में चीनी मिलों के अधिकारियों के प्रति काफी रोष है। इस बावत सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को पत्र भेजकर गन्ना मूल्य भुगतान की गति तेज करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन