फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Skin related problems increased, crowd of patients gathering in district hospital

Pilibhit News: त्वचा संबंधित समस्याएं बढ़ीं, जिला अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़

Thu, 08 May 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Skin related problems increased, crowd of patients gathering in district hospital
पीलीभीत। मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों की त्वचा पर असर डाल रहा है। दाने, खुजली, सफेद दाग व एलर्जी की समस्याएं देखी जा रहीं हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों की भीड़ है। रोजाना 150 से अधिक मरीज त्वचा संबंधी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पानी का नियमित सेवन करने से समस्या को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में सप्ताह भर पूर्व से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। बारिश, ठंडी हवा के साथ चटकती धूप से लोग बीमार हो रहे हैं। इसका त्वचा पर बुरा असर पड़ रहा है। हाथ पैरों सहित चेहरे पर लाल दाने, खुजली, दाद आदि की समस्याएं बढ़ रहीं हैं। इसमें असहनीय खुजली, जलन आदि से लोग परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में लगभग 1200 मरीजों की ओपीडी रही। सुबह से परामर्श के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इनमें से करीब 150 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर एसके चावला ने मरीजों की त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर जरूरी परामर्श दिया। कक्ष में दाद-खाज, खुजली, दाने, सफेद दाग, इंफेक्शन, एलर्जी आदि से संबंधित मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार मौसम के गर्म ठंडा होने की स्थिति में इसका असर त्वचा पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed