फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Skeleton of Teenager Missing Since December Found in Canal

Pilibhit News: दिसंबर से लापता किशोरी का नहर में मिला कंकाल

Fri, 20 Mar 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Skeleton of Teenager Missing Since December Found in Canal
माधोटांडा। चित्तरपुर स्थित हरदोई ब्रांच नहर पुल की झाल में शुक्रवार सुबह एक कंकाल मिला। पता चला तो लोगों की भीड़ जुट गई। कलीनगर के रहने वाले परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान 27 दिसंबर से लापता पुत्री रोशनी (16 साल) के रूप में की है। करीब 80 दिन पहले रोशनी की चप्पल और शाल नहर किनारे मिले थे। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चित्तरपुर गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर में कंकाल मिलने की सूचना पर माधोटांडा पुलिस मौके पहुंच गई। कंकाल को झाल से निकलवाकर कब्जे में लिया। कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान कलीनगर के वार्ड पांच निवासी रमेश की पुत्री के रूप में पहचान हुई। शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रोशनी के लापता होने के बाद से ही पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम की ओर से नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। दो नावों की मदद से नहर में तलाश की गई। वहीं कई स्थानों पर जाल डालकर भी खोजबीन की गई थी। नहर किनारे पहले मिले चप्पल और शाल के आधार पर उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद की पुलिस को भी अलर्ट किया था, ताकि नहर के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और रिश्तेदारी के ठिकानों पर भी जांच की गई, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल सका था। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी उसकी फोटो के जरिये तलाश कराई गई थी। थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम के साथ कंकाल का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed