फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Skeleton of missing farmer found lying on the field after 17 days

लापता किसान का 17 दिन बाद खेत पर पड़ा मिला कंकाल

Thu, 07 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of missing farmer found lying on the field after 17 days
कलीनगर। घर से जाने के बाद लापता हुए किसान मदनलाल (50) का 17 दिन बाद उसके ही खेत से कंकाल बरामद हुआ। हाथ पैर की हड्डियां, कपड़े और चप्पल मिलने से किसान का शव होने की पुष्टि हुई। गांव के निकट स्थित खेत पर पहुंचे मृतक के भाई को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सगे भाई ने किसी हिंसक वन्यजीव के हमले में किसान की मौत का अंदेशा जताया है। पुलिस भी इससे इनकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर चौगान निवासी मदन लाल पुत्र रामचरन बीस मार्च की रात करीब आठ बजे परिजन को बिना बताए घर से चला गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजन परेशान हुए। इसके बाद गांव और आसपास क्षेत्रों में किसान की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। दो दिन बाद 22 मार्च को भाई गयादीन ने थाना पहुंचकर किसान के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद भी परिजन किसान की तलाश करते रहे। मंगलवार को शाम करीब छह बजे भाई गयादीन फसल को देखने के लिए गांव के निकट पूरनपुर रजवाहा के किनारे स्थित खेत पर पहुंचा। फसल कटने के लिए नमी की जांच करने के लिए बीच खेत की ओर जाने लगा तभी उसकी नजर खेत में पड़ी हड्डियों पर गई। कपड़े भी पड़े देखे। आसपास देखने पर हाथ की घड़ी और चप्पलें मिलीं। सिर का कंकाल मौके पर नहीं मिल सका। वहां से घर लौटकर गयादीन ने रात में घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह प्रधान मलकीत सिंह को बताया। प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कंकाल को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कहा जा रहा है कि किसान किसी हिंसक वन्यजीव के हमले का शिकार हो गया।
शव मिलने के 12 घंटे बाद पुलिस को दी सूचना
लापता किसान का कंकालनुमा शव मंगलवार को शाम उसके खेत में मिलने की पुष्टि भाई गयादीन ने की थी। लेकिन यह जानकारी पुलिस को रात में नहीं दी गई। बुधवार को सुबह प्रधान को बताया। गांव के प्रधान ने सुबह आठ बजे पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पत्नी की मौत के बाद से परेशान रहने लगा था किसान
किसान मदनलाल की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की बीस साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उससे एक पुत्री है। पहली पत्नी की मौत के कुछ समय बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से वह परिजन के साथ खुश रह रहा था। दूसरी पत्नी से एक पुत्र और दो पुत्रियां हुईं। इसमें दो पुत्रियों का विवाह भी कर दिया। एक पुत्री और एक पुत्र अविवाहित है। पांच माह पूर्व सांप के काटने से पत्नी की हालत बिगड़ गई थी। कुछ दिन इलाज करने के बाद उसकी भी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक तब से किसान मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

22 मार्च को किसान के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। खुद के खेत में ही उसकी हड्डियां, कपड़े, घड़ी और चप्पलें आदि बरामद हुई हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी वन्यजीव ने किसान के शरीर को खाया है।
- गौरव बिश्नोई, थाना प्रभारी, माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed