फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six tigers increased in Pilibhit Tiger Reserve in four years, number increased to 71

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चार साल में बढ़ गए छह बाघ, 71 हुई संख्या

Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six tigers increased in Pilibhit Tiger Reserve in four years, number increased to 71
कलीनगर। विश्व बाघ दिवस पर एनटीसीए की ओर से की गई गणना के आंकड़े शनिवार को जारी कर दिए गए। चार सालों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छह बाघ बढ़ गए हैं। अब बाघों की संख्या 65 से बढ़ाकर 71 हो गई है। नए आंकड़े से टाइगर रिजर्व के अफसरों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है। हालांकि बाघों की बढ़ती सक्रियता को देख संख्या 80 के पार होने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की घोषणा होने के बाद वर्ष 2014 से बाघों के संरक्षण पर ध्यान देना शुरू किया गया। शुरुआत में मानव-वन्यजीव संघर्ष की काफी घटनाएं सामने आईं। बाघों की भी विभिन्न कारणों से मौत हुई। इसके बाद जंगल सीमा से सटे ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बाघ मित्र बनाए गए। जंगल में गश्त बढ़ाकर वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में एनटीसीए की गणना के आंकड़े सामने आने के बाद बाघ संरक्षण के प्रयासों के बेहतर परिणाम सामने आए। बाघों की संख्या बढ़कर 65 पहुंच गई। इसके बाद टाइगर रिजर्व को विश्वस्तरीय टाइगर एक्स-2 पुरस्कार भी मिला। वर्ष 2020 के बाद से जंगल और उसके बाहर बाघों की सक्रियता तेजी से बढ़ी। रिहायशी इलाकों में बाघ देखे जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा था कि नई रिपोर्ट में बाघों की संख्या 80 के पार होगी। विश्व बाघ दिवस पर गणना के आंकड़े सामने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छह बाघ बढ़े हैं। संख्या 65 से बढ़कर 71 हो गई है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर समेत अन्य वन अफसरों, कर्मचारियों के अलावा वन्यजीव प्रेमियों में भी इसे लेकर खुशी है।
000
पीटीआर को मिला सीएटीएस पुरस्कार
बाघों के बेहतर संरक्षण के चलते लगातार बढ़ रही संख्या के बाद टाइगर रिजर्व को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। शनिवार को विश्व बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह और डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल को सीएटीएस पुरस्कार से नवाजा। मुख्यमंत्री ने टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण की सराहना भी की।

000
जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम
विश्व बाघ दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय के अलावा समस्त रेंज में पैदल गश्त की गई। माला रेंज में एसडीओ दिलीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वनकर्मियों ने साइकिल गश्त की। इसके अलावा माला रेंज से सटे बेसिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed