{"_id":"668310b68404f21b5e0b7d97","slug":"six-people-seriously-injured-in-road-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118810-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शादिया निवासी सचिन कुमार बाइक से नगर के लिए जा रहे थे। साथ में रामलाल और साजन कुमार भी थे। रास्ते में बिलसंडा नहर तिराहे पर सामने से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुयोग रतन सोमवार को बाइक से बारह पत्थर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में छोटे चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के गांव चुर्रासकतपुर निवासी ऊधम सिंह रविवार को देरशाम बाइक से गांव को जा रहे थे। रास्ते में भड़रिया मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी वाजिद अली रविवार की शाम बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। रास्ते में धर्मकांटे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।