{"_id":"649346d0770796ad8701ebc4","slug":"six-mm-of-rain-gave-relief-from-the-heat-the-temperature-dropped-pilibhit-news-c-4-1-188195-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह मिमी बारिश ने गर्मी से दी राहत, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह मिमी बारिश ने गर्मी से दी राहत, तापमान में आई गिरावट
Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई। तापमान में भी गिरावट आ गई है। लोगों ने बारिश में भीगकर सुहाने मौसम का आनंद उठाया। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम अभी कुछ दिनों ऐसा ही बना रहेगा। 24 और 25 जून को तेज बारिश होने की संभावना है।
पिछले कई दिनों से तेज धूप और लू के कारण प्रचंड गर्मी लोगों को बेहाल किए थी। पुरवाई चलने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही थी। मंगलवार सुबह बादल छाने एवं बूंदाबांदी होने से मौसम में तब्दीली आ गई। इसके बाद देर रात रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा रहा। सुबह के समय हल्की बारिश में भीगकर भी लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
..
दो दिन छाए रहेंगे बादल
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र कुमार ढाका ने बताया दो दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 24 और 25 जून को तेज बारिश की संभावना है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक जिले में छह मिमी बारिश हुई है। इससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों को कोई खास लाभ नहीं हुआ है।