फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six goats died due to burning in fire

Pilibhit News: आग में झुलसकर छह बकरियों की मौत

Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six goats died due to burning in fire
बीसलपुर। गांव मकरंदपुर रोशन सिंह में बृहस्पतिवार की रात आग लगने से एक घर का काफी सामान जल गया। आग से झुलसकर छह बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मकरंदपुर रोशन सिंह निवासी शिवकुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घर में उसकी पत्नी नन्हीं देवी और पुत्री क्रांति देवी रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे दीपक की लौ से छप्पर में आग लग गई। उस समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटों का एहसास कर मां बेटी जागी और उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से पानी और मिट्टी फेंककर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, छप्पर, चारपाई, विस्तर, एक स्मार्ट फोन समेत काफी सामान जल गया। आग में झुलसकर छह बकरियों की मौत हो गई। गृह स्वामिनी ने बताया कि अग्नि दुर्घटना में लगभग ५० हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने शुक्रवार को मौके पर जाकर गृह स्वामिनी की प्रशासनिक स्तर से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने उसी समय तहसीलदार करम सिंह से घटना की जांच कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed