फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Situation worsens in village Rasiya Khanpur, another death due to fever

Pilibhit News: गांव रसिया खानपुर में हालात खराब, बुखार से एक और मौत

Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Situation worsens in village Rasiya Khanpur, another death due to fever
बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर की दिवंगत सनोवर का फाइल फोटो
बीसलपुर। गांव रसिया खानपुर में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के गांव निवासी एक और युवती की मौत हो गई है। एक पखवाड़े में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच चुकी है। उधर, एलाइजा और कार्ड की जांच में 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें कक्षा आठ की एक छात्रा भी शामिल बताई जा रही है। कार्ड से जांच के बाद मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिए बीएसएल भेजा गया है।
विज्ञापन

करीब 12 हजार की आबादी वाले गांव रसिया खानपुर में करीब 17 दिनों से बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग की एलाइजा जांच में पूर्व में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को 57, बुधवार को 86 और बृहस्पतिवार को 59 मरीजों का सैंपल डेंगू की एलाइजा जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी 23 लोगों का सैंपल लिया गया। सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आठ अक्टूबर यानी बुधवार को भेजे गए सैंपल में आठ मरीजों की एलाइज जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को कार्ड की जांच में आठ लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनके सैंपल भी एलाइजा जांच के लिए बीएलएल भेजे गए। रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





युवती ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
उधर, शुक्रवार तड़के गांव निवासी युवती की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी बातून शाह ने बताया कि उनकी पुत्री सनोवर (20) एक सप्ताह से बुखार की चपेट में थी। उसका उपचार घर पर ही चल रहा था। शुक्रवार को तड़के उसकी मौत हो गई। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सौ से अधिक लोग बरेली और बीसलपुर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। कई घरों में परिवार के सभी सदस्य बुखार की चपेट में हैं।


200 घरों की जांच, 10 स्थानों पर मिला लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को गांव के 200 घरों में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी सर्वे कराया गया। 10 घरों में लार्वा मिला है। स्वास्थ्य टीम ने 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 31 मरीजों की कार्ड से मलेरिया की जांच की गई। 20 मरीजों का टाइफायड जांच भी कराई गई।



एसडीएम ने खुद खड़े होकर कराई सफाई
बीसलपुर। गांव में बुखार फैलने का मुख्य कारण गंदगी बताया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से करीब 50 सफाई कर्मी गांव को सुथरा करने में जुटे हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अफसरों के रहने तक तो काम सही होता है। उनके जाने के बाद सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। शुक्रवार को एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने रसिया खानपुर में अपनी मौजूदगी में सफाई करवाई। जेसीबी से नालों से गंदगी निकलवा कर गांव से काफी दूर फेंकी गई। एसडीएम के साथ तहसीलदार हबीब उर रहमान भी मौजूद रहे। संवाद


रसिया खानपुर में 15 अक्तूबर तक रहेगी सफाई कर्मियों की टीम
बीसलपुर। गांव साफ–सफाई करने के क्रम में पंचायत विभाग की सफाई कर्मचारियों की टीम 15 अक्टूबर तक गांव रसिया खानपुर में रहेगी। सहायक विकास अधिकारी हरीश भारती ने बताया कि टीम गांव में रहकर सफाई अभियान चलाएगी। संवाद


अब तक इतने मरीजों में मिल चुके हैं लक्षण
- स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार गांव रसिया खानपुर के मरीजों की कराई गई एलाइजा जांच में 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें छह अक्टूबर को पांच मरीज पॉजिटिव मिले थे। सात अक्टूबर को छह और आठ अक्टूबर यानी बुधवार को आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं शुक्रवार को कार्ड से की गई जांच में आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि रसिया खानपुर में अबतक 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी हैं। कार्ड से मिले मरीजों की एलायजा जांच कराई जा रही है।

बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर की दिवंगत सनोवर का फाइल फोटो

बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर की दिवंगत सनोवर का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed