फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sitting in the dark, worked in the light of mobile torch

Pilibhit News: अंधेरे में बैठे, मोबाइल की टार्च की रोशनी में किया काम

Fri, 19 Apr 2024 05:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Sitting in the dark, worked in the light of mobile torch
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर कला मतदान केंद्र पर मोबाइल की टार्च जलाकर काम करते कार्मिक  
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर कला मतदान केंद्र पर दिक्कतों से जूझे कार्मिक
विज्ञापन

पीलीभीत/ पूरनपुर। मतदान केंद्रों पर कार्मिकों को गंदगी, बिजली न होने से गर्मी और रात के समय अंधेरे में बैठना पड़ा। सबसे अधिक समस्या पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर कला मतदान केंद्र के कार्मिकों को हुई।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कराई गई पड़ताल में मतदान केंद्र पर अंधेरा था। कुछ कार्मिक अंधेरे में बैठे थे। कुछ मोबाइल की टार्च जलाकर जरूरी काम निपटाते दिखे। रसोईघर में भी मोमबत्ती जलती नजर आई। गर्मी और अंधेरे में बैठे कार्मिकों की समस्या से अधिकारी अनजान दिखे। पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। ट्रांसफाॅर्मर में खराबी बताई जा रही है। एक से डेढ़ घंटे में बिजली आपूर्ति सही हो जाएगी। उधर, शहर के मतदान केंद्र कंपोजिट विद्यालय सुनगढ़ी में रात आठ बजे सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं। पंखे चल रहे थे। कार्मिक बैठे थे। नगरपालिका के मतदान केंद्र पर भी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन

-------
मतदान केंद्र पर काम निपटाते मिले कार्मिक
कलीनगर। माधोटांडा कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर दो बूथ 83 और 84 बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को रात 8:15 बजे कक्ष में पोलिंग पार्टियां कामकाज निपटती नजर आईं। मतदान केंद्र पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था दिखी। कर्मचारियों ने भी व्यवस्थाओं पर सहमति जताई। खाने का इंतजाम हो रहा था। शौचालय क्षेत्र में भी रोशनी की व्यवस्था थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मतदान केंद्र पर गंदगी ने किया कार्मिकों का स्वागत

पीलीभीत। मंडी समिति से रवाना होकर नगरपालिका के बूथ पर पहुंचे कार्मिकों का स्वागत गंदगी और अव्यवस्थाओं ने किया। यहां मतदेय स्थल 366 के कमरे में गंदगी की भरमार थी। कार्मिकों के पहुंचने के बाद सफाई शुरू हुई। मतदान कार्मिक बाहर ही खड़े रहे। यहां पर दो अन्य बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों के पास भी गंदगी और अव्यवस्थाएं थीं। इसको लेकर एक मतदान कार्मिक ने एडीएम को फोन कर समस्या भी बताई। बूथ बनाने का काम भी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद शुरू हुआ। यही हाल अवंतीबाई इंटर कॉलेज के बूथों का था। यहां भी कार्मिकों का स्वागत गंदगी ने किया। कर्मियों ने जैसे-तैसे खुद ही व्यवस्था दुरुस्त की।

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर कला मतदान केंद्र पर मोबाइल की टार्च जलाकर काम करते कार्मिक  

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर कला मतदान केंद्र पर मोबाइल की टार्च जलाकर काम करते कार्मिक  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed