फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sitarganj Highway 72 hectares of land from 27 villages will be taken by NHAI

सितारगंज हाईवे : फेज-दो के लिए ली जाएगी 27 गांवों की 72 हेक्टेयर जमीन, मुआवजे के लिए कराया जा रहा सत्यापन

Wed, 03 Jan 2024 02:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Jan 2024 02:41 PM IST
सार

सितारगंज फोरलेन हाईवे की जद में अब अमरिया तहसील क्षेत्र के गांवों के किसानों की जमीन भी आ रही है। इन किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद सत्यापन कर मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sitarganj Highway 72 hectares of land from 27 villages will be taken by NHAI
अमरिया सितारगंज मार्ग

विस्तार

पीलीभीत-सितारगंज नेशनल हाईवे के फेज-दो के निर्माण में अमरिया तहसील क्षेत्र के 27 गांवों की 72 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा के लिए दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। इससे पहले फेज-एक के लिए करीब छह गांवों के किसानों की जमीन को चिह्नित किया जा चुका है।

विज्ञापन


सदर तहसील के गांवों से होकर सितारगंज के लिए मंजूर फोरलेन हाईवे की जद में अब अमरिया तहसील क्षेत्र के गांवों के किसानों की जमीन भी आ रही है। इन किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद सत्यापन कर मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अभी तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इस कार्य को बरेली के एडीएम देख रहे थे। अब पीलीभीत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय अधिकारी के तौर पर सिटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त की मौजूदगी में हुई बैठक में मिले निर्देश पर फेज-दो के निर्माण के लिए अमरिया तहसील क्षेत्र के 27 गावों के किसानों की जमीन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया गया है। यह सत्यापन अभी पूरा नहीं हो सका है। पूरा सत्यापन होने पर जमीन के सर्किल रेट से अधिकतम चार गना के हिसाब से उनको मुआवजा देने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया तहसील के इन गांवों की ली जाएगी जमीन
फोरलेन हाईवे के निर्माण में जिन गांवों की जमीन आ रही है, उसमें गांव बढेपुरा, हुसैन नगर, मुडलियागौसू, धुधरी, कल्याणपुर चक्रतीर्थ, बल्लिया, दबका, सरदार नगर, बिलहरा माफी, भौनी, कैंचूटांडा, माधोपुर, मुडलिया इलाही बख्स, लाहोरगंज, भौना, भैसहा, अमरिया, हेतमडांडी, कुकरीखेड़ा, विलाई पसियापुर, उगनपुर, हंड, देवीपुरा, बारात भोज शामिल हैं। इन गांवों की 72.2407 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी।

फेज-एक में ये गांव थे शामिल
पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के फोरलेन में सदर तहसील के छह गांव शामिल थे। इसमें बिलई पसियापुर के 279, उगनपुर के 18, हंडा के 59, देवीपुरा के 50, कुकरीखेड़ा के 114 किसानों की जमीन ली जाएगी। शाही गांव की जमीन भी ली जाएगी, लेकिन अभी इसके किसानों व जमीन चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इन गांवों के अधिकांश किसानों ने कागज दे दिए हैं, जिनका सत्यापन चल रहा है। इसमें उगनपुर के एक किसान को दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद मुआवजा मिल चुका है। शेष की प्रक्रिया चल रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फेज-दो के लिए किसानों की जमीन को लेकर सत्यापन चल रहा है। इससे पूर्व बरेली से पूरा मामला देखा जा रहा था। अब वह देख रहे हैं। फरवरी तक यह प्रक्रिया पूरी होनी है। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed