{"_id":"5fb2befe8ebc3e9b9c28f4dd","slug":"sisters-wish-for-longevity-by-applying-tilak-to-brothers-pilibhit-news-bly4269460106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर की दीर्घायु होने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर की दीर्घायु होने की कामना
विज्ञापन
भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देकर दिए उपहार दिए
मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का लगा रहा तांता
पीलीभीत। भाई बहन के असीम प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज जिले भर में सोमवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से ही बहनों का भाइयों के घर तो कुछ भाइयों का बहनों के घर पहुंचना शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देकर उपहार दिए। शाम तक मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा।
पर्व के चलते सोमवार सुबह से ही घरों में भैया दूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति और समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैयादूज की परंपरा निभाई। सड़कों पर भी पूरे दिन वाहनों की आवाजाही के चलते खासी चहल पहल रही।
शहर के स्टेशन चौराहा, माधोटांडा रोड, आसाम रोड चौराहे की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई का स्टाक ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर समेत क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम का पर्व भैया दूज परंपरागत ढंग मनाई गई। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
बीसलपुर। नगर समेत क्षेत्र में भैया दूज हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने व्रत रहकर अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों का आशीर्वाद लेने के साथ उपहार दिए। बाजार में मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा।
बिलसंडा। कस्बे समेत आसपास क्षेत्र में बहनों ने भाइयों का तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की खासी भीड़ रही। वहीं परिवहन व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।