फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sisters will be able to send Rakhi in a wartproof envelope

Pilibhit News: वारटप्रूफ लिफाफे में बहनें भेज सकेंगी राखी

Mon, 21 Aug 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sisters will be able to send Rakhi in a wartproof envelope
- आज प्रधान डाकघर पहुंच सकते हैं करीब दो हजार वाटरप्रूफ लिफाफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। डाक विभाग बहनों की राखियों को सही सलामत भाइयों के यहां पहुंचाने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे मंगवा रहा है। बरसात में भीगने पर भी लिफाफे में रखी राखी सुरक्षित रहेगी। पिछले बार की अपेक्षा इस बार दोगुनी करीब 2000 लिफाफों की डिमांड भेजी गई है। एक-दो दिन में यह लिफाफे डाकघर पहुंच जाएंगे। पिछले वर्ष दस रुपये इसकी कीमत थी। पोस्टमास्टर का कहना है कि लिफाफे आने के बाद ही इस बार की कीमत का पता चल पाएगा।
डाकघर इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को उनकी राखियां सुरक्षित पते पर पहुंचाने के लिए खास किस्म के वाटरप्रूफ लिफाफों की मांग भेजी गई थी। पिछले वर्ष कम मिलने से काफी लोगों को यह मिल नहीं सके थे। 30 अगस्त को पर्व को लेकर मांग पहले ही भेजी जा चुकी थी। इस बार दो हजार की मांग रखी गई है जो कि पिछले साल मात्र एक हजार ही मिल सके थे।
विज्ञापन

लिफाफा की खास बात यह है कि बारिश के दौरान यदि डाक को निकालने के दौरान पानी पड़ जाता है तो उसपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यही नहीं, अंदर रखी राखी को भी नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा लिफाफा यदि पानी में गिर जाता है तो भी राखी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार ने बताया करीब दो हजार की डिमांड भेजी गई है। आज सोमवार को आ सकते हें। पहले इसकी कीमत दस रुपये तय की गई थी। अभी इस बार की कीमत आने पर ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed