फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sisters fulfilled the duty of Rakhi behind the bars of the prison

Pilibhit News: जेल की सलाखों के बीच बहनों ने निभाया राखी का फर्ज

Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sisters fulfilled the duty of Rakhi behind the bars of the prison
पीलीभीत। रक्षाबंधन के दिन जिला कारागार में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सलाखों में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची बहनों की आंखें नम हो गईं, तो भाई भी अपने जज्बात छिपा न सके। प्यार, आशीर्वाद और दुआओं से जेल का माहौल दिनभर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास में सराबोर रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार सुबह से ही जिला कारागार का माहौल कुछ अलग था। अपने बंदी भाइयों से मिलने के लिए बहनों का कारवां जेल के बाहर लंबी कतार में खड़ा था। जेल में बंद बंदियों के लिए विशेष मिलाई व्यवस्था की गई थी। बहनों को बारी-बारी से प्रवेश दिया गया, जहां उन्होंने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल प्रशासन ने बहनों की सुविधा के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था की थी, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। बहनों के सामान की गहन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। राखी बांधते समय कई बहनों की आंखें भर आईं, तो भाइयों की आंखों में भी आंसू छलक पड़े। दिनभर इस भावनात्मक मिलन के दृश्य कारागार की दीवारों के भीतर और बाहर लोगों के दिल को छूते रहे। जेल प्रशासन के अनुसार 474 महिलाएं राखी बांधने जेल में पहुंचीं। कुल सात शिफ्ट में मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed