{"_id":"696e8505f7c21e92590e74ee","slug":"sir-250-counting-forms-lost-from-tehsil-names-of-voters-missing-from-the-list-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-152158-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : तहसील से खोए 250 गणना फॉर्म, सूची से मतदाताओं के नाम हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : तहसील से खोए 250 गणना फॉर्म, सूची से मतदाताओं के नाम हुए गायब
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के वार्ड-14 मोहल्ला मदीनाशाह के बूथ संख्या 339 पर दर्ज करीब 250 मतदाताओं का सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का गणना प्रपत्र तहसील से खो जाने का मामला सामने आया है। इस वजह से बूथ की मतदाता सूची से 250 मतदाताओं के वोट गायब हो गए, जबकि सभी मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा किए थे। मोहल्ला मदीनाशाह के सभासद ने मामले की शिकायत डीएम से की है। शिकायत के साथ सभी मतदाता के भरे गए एसआईआर फॉर्म की प्रति भी डीएम को सौंपी है।
मोहल्ला मदीनाशाह के सभासद अनस अंसारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उनके वार्ड के बूथ संख्या 339 पर 250 से अधिक वोट गायब हैं। सभी मतदाताओं ने अपने एसआईआर फॉर्म भरकर जमा किए थे। बूथ की बीएलओ शांति ने उन्हें बताया कि सभी गणना प्रपत्र तहसील में जमा कराए थे। मगर तहसील से गणना प्रपत्र गायब हो गए। इसी वजह से मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम सम्मिलित नहीं हो पाया।
सभासद ने बताया कि सूची से नाम गायब होने के संबंध में जब उन्होंने तहसील से जानकारी करनी चाही तो उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, बीएलओ 18 दिन से बूथ पर नहीं पहुंची। अब एसआईआर फॉर्म जमा करने का दावा कर रही हैं। डीएम से शिकायत के बाद अब तहसील स्तरीय अधिकारी हैरान हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। बीएलओ स्तर से गलती की बात सामने आ रही है। कार्रवाई कराई जाएगी। सूची में नाम शामिल कराए जाएंगे। – ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी