फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Singers spread their tunes in song-music program

Pilibhit News: गीत-संगीत कार्यक्रम में गायकों ने बिखेरा सुरों का जलवा

Mon, 04 Sep 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 04 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Singers spread their tunes in song-music program
शहर के एक होटल में आयोजित सिटी सिंगर्स क्लब के संगीत कार्यक्रम में गाना सुनाते लोग ।
पीलीभीत। शहर के एक होटल में हुए सिटी सिंगर्स क्लब के संगीत कार्यक्रम का बरेली कॉलेज के प्रो. डॉ. प्रदीप सक्सेना ने भूपेंद्र सिंह की मशहूर गजल एक अकेला, इस शहर में, से आगाज किया की। डॉ. नेहा शर्मा ने आशा फिल्म का गीत शीशा हो या दिल हो, खूबसूरत अंदाज में पेश किया। डॉ. अमित कात्यान ने मस्ती भरे अंदाज में बदन पे सितारे लपेटे हुए गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मंजू सिंह ने आ लौट के आजा मेरे मीत गीत गया। बांसुरी वादक शैलेंद्र मिश्रा ने उड़ जा काले कावा और उनके सुपुत्र स्तुत्य मिश्रा ने सौ साल पहले हमें तुमसे प्यार था, गीत की बांसुरी से धुन बजाकर तालियां बटोरीं। डॉ. एसके मित्रा का फिल्म हमराज का गीत नीले गगन के तले, बेहद पसंद किया गया। राजेश सक्सेना ने लगी आज सावन की और वर्षा सक्सेना ने अजी रूठ कर अब कहां जाइएगा गाया।
विज्ञापन

इसके अलावा रंजीत सहमी, ज्ञानेंद्र सिंह, अनीता चौधरी, शुभांगी गोयल, संदीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, निखिल अग्रवाल, डॉ. मित्रा, अनीता चौधरी, क्षितिज सक्सेना, रविंद्र सिंह सलूजा, अमित शेखर, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. अलका श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, डॉ. निर्मल कौर, डॉ. भारत कंचन आदि ने भी अपने सुरों का जलवा बिखेरा। नगर पालिका अध्यक्ष ड. आस्था अग्रवाल ने चांद सी महबूबा हो मेरी, गीत गाया। संचालन अनिल अरोरा ने किया। इस दौरान संजीव पाराशरी, डॉ. संजय श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, डॉ. ममता सक्सेना, दिव्या मित्रा, ऋचा सक्सेना, बिंदु अरोरा, संदीप सक्सेना, विमल सक्सेना, डॉ. अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed