फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   simaranjee to get arjun award today

हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
simaranjee to get arjun award today
परिवार के साथ सिमरनजीत सिंह और उनकी पत्नी डॉ. हरप्रीत कौर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
मझोला। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मझोला के हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह पत्नी डॉ. हरप्रीत कौर के साथ शनिवार को दिल्ली में अर्जुन अवार्ड प्राप्त करेंगे। मझोला से वह शुक्रवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांव के लोग उत्साहित थे उन्हें बधाई देने के लिए भी कुछ लोग पहुंचे।
विज्ञापन

पीलीभीत के मझारा फार्म निवासी इकबाल सिंह के पुत्र सिमरनजीत सिंह पर देश आज गर्व कर रहा है। प्राथमिक शिक्षा मझोला एसके पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने के दौरान हॉकी के दीवाने हुए। सिमरनजीत सिंह अब उस मुकाम पर हैं जो कि दूसरे युवाओं को भी बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शुक्रवार को सिमरनजीत सिंह पत्नी डॉ. हरप्रीत कौर के साथ गांव से बरेली गए और वहां से दोपहर में हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे। सिमरनजीत ने बताया कि सम्मान लेने के बाद वह पंजाब में अपने ताऊ रक्षपाल सिंह के पास बटाला जाएंगे। कुछ समय अपने ताऊ के साथ के रहने के बाद 24 नवंबर को भुवनेश्वर उड़ीसा जाएंगे। जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी में पहुंच कर जूनियर खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करेंगे।
विज्ञापन

पत्नी बोलीं- शादी के बाद यह मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा
पत्नी डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया कि उनके जीवन के लिए पति की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सिमरनजीत सिंह वास्तव में इस पुरस्कार के हकदार हैं। मैने स्वयं भी ओलंपिक का हॉकी मुकाबला लाइव देखा है। पदक पाने के लिए टीम ने एकजुटता का परिचय दिया था तभी भारत का नाम रोशन हुआ। उनके लिए शनिवार का दिन बेहद खुशी का दिन है जब सिमरनजीत के साथ अर्जुन अवार्ड पाने के दौरान वह भी होंगी। शादी के बाद उनके लिए यह बेसकीमती तोहफे से कम नहीं है। अवार्ड लेते वक्त मौजूद रहना जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड में मिलते हैं 15 लाख रुपये
भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में शुरूआत हुई थी। बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए अर्जुन अवार्ड दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप पंद्रह लाख रुपये, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed