{"_id":"62f407fb3a3e3c0aa50d67de","slug":"silver-rakhis-will-be-decorated-on-brother-s-wrist-pilibhit-news-bly49412910","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई पर सजेगी चांदी की राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई पर सजेगी चांदी की राखियां
विज्ञापन
बाजार में एक दुकान पर रखी चांदी की राखी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में इस बार सामान्य राखियों के साथ चांदी की राखियों की मांग भी बढ़ गई है। बहनें-भाई की कलाई पर चांदी की दमकती राखी बांधने के लिए खरीदारी में जुटी हैं। तीन सौ रुपये से दस हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इससे सराफा बाजार में भी रौनक बढ़ी है।
पिछले कुछ दिनों से शादियों का सीजन न होने से बाजार मंदा चल रहा था लेकिन रक्षाबंधन नजदीक आते ही आभूषण की दुकानों पर ऑफ सीजन में भी ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। दुकानदारों ने चांदी की राखी भी बाजार में उतारी है। ज्वेलरी की दुकानों में चांदी की राखी पांच ग्राम से लेकर 25 ग्राम के वजन में उपलब्ध है। इसकी कीमत तीन सौ से लेकर पांच हजार तक है।
वैसे दस हजार रुपये तक कीमत की राखियां उपलब्ध हैं। टून इन वन में रिंग के रूप में राखी को ब्रेसलेट भी बनाया जा सकता है। इसलिए बहनें टू इन वन को ज्यादा पसंद कर रही हैं। ज्वेलर्स नीरज रस्तोगी का कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनें चांदी की राखी खरीद रही हैं। उन्होंने बताया कि चांदी की पॉलिश वाली घड़ी भी लोगों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन
रिटर्न गिफ्ट भी तैयार करा रहे भाई
रक्षाबंधन पर जहां भाई की कलाई पर चांदी की राखी बांधने के लिए खरीदारी की जा रही है, वहीं भाई भी बहनों को खुश करने के लिए रिटर्न गिफ्ट तैयार करा रहे हैं। इसके लिए ज्वेलर्स को सोने-चांदी की रिंग के लिए ऑर्डर दिए जा रहे हैं।