{"_id":"68b7309edfe66c27690931ce","slug":"sikh-sangat-will-send-relief-material-to-the-flood-victims-of-punjab-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-143130-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजेगी सिख संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजेगी सिख संगत
Tue, 02 Sep 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को सिख संगत राहत सामग्री भेजेगी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मंगलवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में प्रधान रंजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संगत के कई लोगों ने भाग लिया। प्रधान रंजीत सिंह ने पंजाब में आई बाढ़ की जानकारी लोगों को दी। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 180 गुरुद्वारों से एकत्र की गई राहत सामग्री के साथ गेहूं का बीज, खाद के खाली बोरे, नकद धनराशि जमा कर उसे नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में जमा कराकर उसकी रिसिविंग लें। एकत्र राहत सामग्री को गुरुद्वारा श्री सिहं सभा से पंजाब को भेजा जाएगा। बैठक में बलजीत सिंंह खैहरा, सुखदेव सिंह, स्वराज सिंह, मुख्य ग्रंथी जसपाल सिंह के अलावा बीसलपुर, मथना, अभयपुर माधौपुर, केसरपुर, तराई आदि स्थानों के सिख संगत के लोग मौजूद थे।