फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Significant development work Social audits

विकास कार्यों में अहम है सोशल आडिट

Wed, 06 Jan 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 06 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Significant development work Social audits
मनरेगा कार्यों की जांच लिए गठित
विज्ञापन
सोशल आडिट टीमों के प्रशिक्षण तहत ललौरीखेड़ा ब्लाक का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ने कहा सोशल आडिट से विकास कार्यों की सही तस्वीर सामने आती है। इसलिए सभी लोग इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सावधानी से करें।

जिला प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे ललौरीखेड़ा ब्लाक की सोशल आडिट टीम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीओ ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद टीम के सभी सदस्य बताई गई बातों को ध्यान में रखकर आडिट करें।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने आडिट के चार चरण क्रमश: पत्रावलियों का एकत्रीकरण, अभिलेखों का मिलान, स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी ने इंदिरा आवास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण संस्थान के पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार व कंचन ने भी आडिट रिपोर्ट बनाना, लोगों से ली जाने वाली जानकारी के बारे में बताया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि पूर्व में प्रशिक्षण पा चुके मरौरी ब्लाक के आडिट टीम के सदस्यों ने गांव में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए चार चार ग्राम पंचायतों को एक साथ लेकर आडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed