फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Side of mud dumper hits, school van lands on roadside

Pilibhit News: मिट्टी के डंपर की लगी साइड, सड़क किनारे उतरी स्कूली वैन

Tue, 28 Nov 2023 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Side of mud dumper hits, school van lands on roadside
राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला, पुलिस ने डंपर को पकड़कर छोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मझोला। उत्तराखंड से मिट्टी का खनन कर जा रहे डंपर की साइड लगने से स्कूल वैन सड़क किनारे कच्चे में चली गई। टक्कर लगने से वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कुछ बच्चों के चोट भी आई। शोर मचने पर लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी भरे वाहन को कब्जे में लेने के बाद छोड़ दिया।
उत्तराखंड में मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा। अधिकांश वाहन मझोला भिंडारा मार्ग से होकर गुजरते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे एक डंपर मिट्टी लेकर आ रहा था। सामने से आठ स्कूली बच्चों को लेकर एक वैन जा रही थी। बताते हैं कि डंपर की स्कूली वाहन में साइड लग गई। इससे वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे चली गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी आ गए और बच्चों को घर ले गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। मझोला चौकी प्रभारी दीपचंद ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया था। निजी स्कूल प्रबंधक द्वारा कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी जिस कारण डंपर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed