{"_id":"799f1775e6825cfb2dce07bf72dc83d7","slug":"sibisi-given-pollution-send-diwali-celebrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबीसी ने दिया प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीबीसी ने दिया प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश
Pilibhit
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनहर पब्लिक स्कूल के एंटी क्रेकर बेनहर कम्युनिटी ने अभियान शुरू कर लोगों से प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन
दिवाली के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से हो रहे नुकसान से लोगों को आगाह करने को बेनहर स्कूल के इको क्लब ने एंटी क्रेकर कैंपेन शुरू की है। शिक्षक मनप्रीत सिंह संधू ने बताया कि हर साल पटाखों के अत्याधिक प्रयोग से प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिवाली पर लोग हानिकारक पटाखों के प्रयोग से बचे और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें, इसको लेकर ही यह अभियान शुरू किया गया है। इसके माध्यम से शहर व आसपास क्षेत्रों में पोस्टर, स्पीच व रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इको क्लब में शामिल अनमोल राठी व सौरभ ने बताया कि दिवाली के अगले दिन शहर में पटाखों के फैले मलवे को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया जाएगा। एंटी क्रेकर बेनहर कम्युनिटी (एसीबीसी) मनप्रीत सिंह संधू के निर्देशन में चलाई जा रही है। कैंपेन में क्लब के सौ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन