{"_id":"67ab9d3819060552770d1ee4","slug":"siberian-birds-in-trouble-policemen-accused-of-helping-poachers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-130594-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संकट में साइबेरियन पक्षी, पुलिसकर्मियों पर शिकारियों की मदद का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संकट में साइबेरियन पक्षी, पुलिसकर्मियों पर शिकारियों की मदद का आरोप
Wed, 12 Feb 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा थाने की रमनगरा चौकी क्षेत्र में संचालित डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर साइबेरियन पक्षियों का शिकार कराने और शिकारियों की मदद करने का आरोप लगा है। राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी शिकायत आईजी बरेली, डीएम और एसपी से की है। साइबेरियन पक्षी का शिकार और पकाकर खाने के आरोप भी लगे हैं।
पत्र में आरोप लगाया गया कि रमनगरा पुलिस चौकी क्षेत्र में संचालित पीआरवी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शिकारियों की मदद करते हैं। इसके बाद रुपये वसूल किए जाते हैं। मामले में माधोटांडा थाना प्रभारी आशोक पाल ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। पूरे मामले की रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी। संवाद