{"_id":"751b78fdb0eee72f81a9a79b36a49d41","slug":"shyam-bansi-and-play-or-call-me-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बंसी बजाते हो, या मुझे बुलाते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बंसी बजाते हो, या मुझे बुलाते हो
पीलीभीत।
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
लिटिल एंजिल्स स्कूल व स्प्रिंगडेल प्राइड स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई।
लिटिल एंजिल्स स्कूल में बृहस्पतिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रीनर्सरी के स्पर्श, रवनीत, पाखी, मानिनी, समृद्ध, मिशिका, सानवी, उदय, विवान, आलोक, शौर्या, अभिषेक आदि ने भाग लिया। केजी की मिशिका, क्षितिज, गीत, हिब्जा, अब्दुला, समर्थन ने मेरा प्यारा कंहैया गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा प्रथम के बच्चों ने कोरियोग्राफर जावेद हुसैन व सौम्या सक्सेना के निर्देशन में पनघट पर कंहैया गीत पर नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। निर्णायकमंडल में शामिल अंजलि मित्ल, राधिका अग्रवाल ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें प्री नर्सरी से पाखी, भक्ति, वंशिका प्रथम, उदय, उर्स, आव, सानवी, नंदनी, आदित्य, आराध्य द्वितीय, इशिता, सूर्यांश, अस्मिता, अभिषेक, अर्शिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी से स्वेच्छा, आवक, शौर्या, नव्या, दिव्यांशी ने पहला, युग, आकाश, आर्णव, जिज्ञासा, विभाह, नामिनी ने दूसरा, आकांशी, अर्थव, पावनी, राजवीर, धनंजय ने तीसरा स्थान पाया। संचालन वर्षा सक्सेना ने किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल, दीपक सक्सेना, एमएल गंगवार, राजीव शर्मा, आरिज अलवी, अंजू सक्सेना, नीना मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। इधर एलाइंस क्लब मधुवन व मैत्री की सदस्याओं ने स्प्रिंगडेल प्राइड स्कूल में बच्चों के साथ जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। राधाकृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसमें अभिजोत, आराध्या, अध्ययन, आकृति, आरुष, श्रीजिता, पुलकित, आश्रिता, दक्ष, चारू आदि ने भाग लिया। एलाइंस क्लब की इंटरनेशनल डायरेक्टर मधु कुमार ने बच्चों का जन्माष्टमी पर्व के बारे में बताया। बच्चों ने झांकियों का भी प्रदर्शन किया। जिसमें ब्रहमपुत्र हाउस, सरस्वती, गंगा व यमुना हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर किरन हांडा, कंचन सक्सेना, निशा सक्सेना, डिंपल, चारू धवन आदि मौजूद रहीं। लायंस बाल विद्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने वासुदेव-कृष्ण, माखनचोरी, गोर्वधन पर्वत आदि झांकियों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सेमवाल ने बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर हेडमिस्ट्रेस वीना अरोरा, रेनू राठौर, शुचि बंसल, आकांक्षा बंसल आदि मौजूद रहे।