{"_id":"6a44195f5c6c93f10a0c3dc6","slug":"shreya-vaibhavi-singh-selected-for-the-state-junior-swimming-championship-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-163032-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रेया वैभवी सिंह का राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रेया वैभवी सिंह का राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन
तैराक श्रेया वैभवी सिंह
पीलीभीत। तैराक श्रेया वैभवी सिंह का चयन राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए बरेली मंडल की टीम में हुआ है। यह चैंपियनशिप तीन, चार और पांच जुलाई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी। श्रेया वैभवी सिंह 50 मीटर, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगी।
जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने इस चयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रेया वैभवी सिंह अपनी प्रतिभा के दम पर मंडल टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं। श्रेया वैभवी सिंह पीलीभीत के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रतन दीप सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न खेल संघों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने श्रेया को शुभकामनाएं दीं। जिला तैराकी संघ पीलीभीत के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र नाथ मिश्रा और कोषाध्यक्ष योगेश तनेजा ने भी बधाई संदेश भेजे। बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव मनोज गंगवार और वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजेश शुक्ल ने भी श्रेया की सराहना की।