फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shooting: AR Cooperative got first place

निशानेबाजी : एआर कोऑपरेटिव को मिला पहला स्थान

Mon, 30 Mar 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shooting: AR Cooperative got first place
पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज में निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं संवाद
पीलीभीत। पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज परिसर में रायफल क्लब की ओर से कराई जा रही तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने किया। आधी आबादी ने भी निशानेबाजी में हाथ आजमाए। पहले दिन की प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग में एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह 40 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में उनकी पत्नी रुचिका ने छह अंक हासिल किए। इस दौरान गांधी स्टेडियम परिसर समेत जिले के सभी सातों ब्लाॅक को मिलाकर आठ शूटिंग रेंज बनाए जाने का निर्णय भी लिया गया। इसमें निजी संस्थानों ने भी भागीदारी की सहमति दी।
विज्ञापन

दो साल पहले वर्ष 2023 में रायफल क्लब की ओर से निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई गई थी। इसके बाद आयोजन भी नहीं हो सका। अब जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयासों से तीन दिवसीय प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की देखरेख में प्रतियोगिता पांच माननीय व राजपत्रित अधिकारी, खुली स्पर्धा, सीनियर सिटीजन, स्टेट और नेशनल खिलाड़ी वर्ग, महिलाएं/ बालक-बालिकाओं की पांच श्रेणियों में कराई जा रही हैं। इसमें निशानेबाज .22 बोर, 12 और 32 बोर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन 150 से अधिक लोगों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें बच्चे भी शामिल रहे। बच्चों ने एयरगन से निशाना साधा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत हो रही है। आने वाले समय में यह निरंतर परंपरा बनी रहे। रायफल क्लब को और मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी। महिला वर्ग में सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी रश्मि सिंह, एआरटीओ की पत्नी ममता सिंह, रुचिका सिंह, किरण जोशी, निमिका ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला दूसरा और तीसरा स्थान
जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन एआर कोऑपरेटिव को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर एसडीएम हेमंत और तीसरे स्थान पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर व क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रोशनी यादव, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, बीएसए रोशनी सिंह, मैच रेफरी अय्याज अली खां, रायफल क्लब के सदस्य मोहम्मद जहांगीर, अजय सिंह भदौरिया, सैफुल इस्लाम, मोहम्मद मियां फिरोज, दीपेंद्र सिंह चौहान, पीयूष शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, महेंद्र सरीन आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज में निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं संवाद

पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज में निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed