फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shock death of four farmers

सदमे में चार और किसानों ने दम तोड़ा

Wed, 15 Apr 2015 11:31 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shock death of four farmers
थाना बिलसंडा क्षेत्र के
विज्ञापन
गांव मुड़िया बिलहरा में 16 बीघा खेत में महज नौ कुंतल गेहूं पैदा होने से गांव निवासी 55 वर्षीय तौकीर अहमद की सदमे से मौत हो गई। इसी तरह जहॉनाबाद के गांव मुड़सैना निवासी 65 वर्षीय इस्माइल, गांव हिम्मतनगर उर्फ चिरैंदापुर निवासी 65 वर्षीय दयाराम और थाना सुनगढ़ी के गांव उगनपुर निवासी 60 वर्षीय इरशाद को भी सदमा पड़ने से मौत हो गई।

मुड़िया बिलहरा निवासी इस्लाम ने बताया कि उनके पिता तौकीर अहमद के पास 16 बीघा जमीन हैं। आठ बीघे में गेहूं की फसल बोई थी। मंगलवार को कंपाइन से गेहूं निकलवाया तो सिर्फ नौ क्विंटल गेहूं निकला। जिससे वह सदमें में आ गए। जब वह दोपहर बाद घर पहुंचे तो उनके सीने में दर्द उठा।

घर वाले अस्पताल ले जाते इससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। कम पैदावार के चलते ब्रेन हेमरेज के शिकार हुए थाना जहॉनाबाद के गांव मुड़सैना मदारी निवासी 65 वर्षीय इस्माइल की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। वहीं शहर से सटे गांव हिम्मतनगर निवासी 65 वर्षीय दयाराम की एक एकड़ व उगनपुर निवासी 60 वर्षीय इरशाद की 62 बीघा फसल बर्बाद होने से हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई।
00
डीएम ओएन सिंह का कहना है कि जिले में अभी तक किसी भी किसान की मौत फसल बर्बादी से नहीं हुई है। जो भी मौतें हुई हैं वह बीमारी से अथवा स्वाभाविक मौत हुई है।
कम गेहूं देख फट गई थी इस्माइल के दिमाग की नस
पीलीभीत। मंगलवार को गांव मुड़सैना मदारी निवासी इस्माइल गेहूं की फसल कटवाने खेत पर गए थे। कंपाइन से 22 बीघा खेत कटने के बाद मात्र छह बोरी गेहूं निकला। कम पैदावार देख इस्माइल का शरीर कांप उठा। वह जैसे-तैसे घर पहुंचे। घर वाले उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज होना बताया था। देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से उनके घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

लागत भी निकलती न देख निकल गया इरशाद का दम
अमरिया। गांव उगनपुर निवासी इरशाद अली के पास खुद की ढाई बीघा जमीन हैं। उन्होंने 60 बीघा जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। मंगलवार को वह गेहूं देखने खेत पर गए थे। लौटकर आए तो उनकी हालत बिगड़ गई। इरशाद अली के भतीजे शाहिब अली ने बताया कि घर वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed