{"_id":"c2ceaab604377629ca40824f460eacdf","slug":"shivratri-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊं नम: शिवाय से गूंजे शिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊं नम: शिवाय से गूंजे शिवालय
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम, ऊं नम: शिवाय की स्तुति पूरे दिन शिवालयों में गूंजती रही। भक्तों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध आदि अर्पण कर शांति और खुशहाली का वरदाना मंगा। मंदिरों में लंबी कतारे लगी रहीं। मंदिरों को आकर्षक ढंगाें से सजाया गया।
महाशिवरात्रि पर गांव से लेकर शहर तक शिव मंदिरों में भोर से ही शाम तक दर्शन व पूजन का सिलसिला चलता रहा। शहर के एतिहासिक गौरीशंकर मंदिर में सुबह तीन बजे ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे। सुबह चार बजे तक भक्तों की लंबी कतारे लग गईं। दोपहर में यह संख्या बहुत अधिक हो गई। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भांग, धतूरा, बेलपत्र, बेर, मिष्ठान, फल आदि अर्पण किए। शहर के दूधिया नाथ महादेव मंदिर, स्टेशन रोड के अर्दनारीश्वर शिव मंदिर, गोदावरी स्टेट कॉलोनी के शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों पर तड़के से लेकर देर रात तक भक्तों ने पूजा अर्चना की। अधिकांश लोगों ने व्रत रखा। घरों में भी भगवान की पूजा अर्चना की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी सभी प्रमुख मंदिरों में तैनात रहा।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के देवीस्थान मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर सहित अन्य शिवालायों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। क्षेत्र के सिरसा जंगल में स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। यहां मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी। परिसर में रामायण पाठ, भंडारा भी हुआ। नगर के कई स्थानों पर लोगों ने ठंडाई बांटी।
विज्ञापन
बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर पूजा अर्चना की। प्रसाद, बेलपत्र, गन्ना, धतूरे और दूध चढ़ाया और मन्नौतियां मांगी। दोपहर बाद भक्तों ने भजन, कीर्तन किए। सुरक्षा के लिहाज से शिव मंदिरों पर पुलिस तैनात रही। शिव मंदिर दिन भर जयघोषों से गूंजते रहे।
ईंटगांव। कस्बे के कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शिव मंदिर में भगवान भोले नाथ की पूजा की गई। गांव बुधौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
हजारा। कबीरगंज, राणाप्रतापनगर, सिद्धनगर, गांधीनगर, कोठिया गुदिया, रामनगर, अशोकनगर, नहरोसा में स्थित शिव मंदिरों पर मेला लगा। सुबह से उमड़ श्रद्धालुओं की भईड़ ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। शाम को मंदिरो पर भजन कीर्तन हुए।