{"_id":"22ae4072c28df8205c165b4004bd4bdc","slug":"shiva-came-in-bamrauli-procession-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमरौली में निकली शिव बारात शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमरौली में निकली शिव बारात शोभायात्रा
Bilsnda
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांव बमरौली में शिव बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के साथ के रामलीला मेला शुरू हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को पहले दिन रामलीला मैदान से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भगवान शिव, भगवान राम, भगवान कृष्ण, सरस्वती, गणेश, दुर्गा और हनुमान जी की झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। दोपहर 12 बजे बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद बारात रामलीला मैदान में आकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, पंकज मिश्रा, अनिल मिश्रा, निक्कू सिंह, पवन शर्मा, जितेेंद्र भदौरिया, संजय सिंह, बुद्धपाल सिंह, सचिन भारद्वाज आदि चल रहे थे। शोभायात्रा निकलने के बाद लीला स्थल पर झंडी पूजन और राम जन्म लीला का मंचन किया गया।