फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiv procession with musical instruments in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में बैंंड-बाजे के साथ निकली शिव बरात

Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shiv procession with musical instruments in Puranpur
पूरनपुर में निकाली गई ​शिव बारात में सजी झांकी । संवाद
पूरनपुर। नगर में सोमवार को बूंदाबांदी के बीच बैंड-बाजों के साथ शिवबरात निकाली गई। बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही नगर में रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। मंगलवार से श्रीराम लीला का मंचन होगा। 10 नवंबर को रावण वध, रावण का पुतला दहन और राजगद्दी शोभायात्रा के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर से पूजन के साथ शिवबरात शुरू हुई। बैंडबाजों के साथ निकली शिवबरात में भगवान शिव, राम-लक्ष्मण-सीता, हनुमान, लवकुश, आदि की झांकियां शामिल थीं। शिवबरात स्टेशन रोड, संजय गांधी मार्ग, बाजार रोड, पकडिय़ा चौराहा, ब्लॉक चौराहा होते हुए रामलीला मेला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शिवबरात में विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम राजेश शुक्ला, तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, महेश आजाद आदि शामिल रहे। रामलीला मेले के कंट्रोलर/तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि मंगलवार से रामलीला मेले में श्रीराम लीला का मंचन नाटक कंपनी के कलाकारों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed