फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiv procession taken out with pomp

धूमधाम से शहर में निकाली गई शिव बरात

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shiv procession taken out with pomp
पीलीभीत। भक्तों ने महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में शिव बरात का आयोजन किया। शेरों वाली मठिया से शुरू होकर देर रात बरात गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बैंडबाजा के साथ बरात का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर में शाम पांच बजे शिव बरात शेरों वाली मठिया से शुरू हुई। इसके बाद अग्रवाल सभा भवन होते हुए रंगीलाल चौराहा पहुंची। वहां से चड़ी वाली गली होते हुए स्टेशन रोड से सुनगढ़ी थाना तिराहे से डिग्री कॉलेज रोड पर मुड़ गई। इसके बाइ नई बस्ती चौराहे से काला मंदिर रोड, लेखराज चौराहा, जाटौ का चौराहा होते हुए बाजार पहुंची।
विज्ञापन

बाजार होते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर देर रात संपन्न हो गई। बरात में शिव पार्वती समेत कई झांकियां शामिल थी। बैंड बाजा की धुनों पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। बरात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से हुई निगरानी- महाशिवरात्रि पर शहर में शिव बरात का आयोजन होने से पहले पुलिस ने मुख्य सड़कों के किनारे बने घरों की छतों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। एएसपी ने मंदिर से लेकर शोभायात्रा निकालने वाली सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में शाम को शिव बरात का आयोजन हुआ। इससे पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पूरे रूट की ड्रोन के जरिए निगरानी की।

हालांकि कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। इसके अलावा एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने शहर के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर में तैनात फोर्स को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस फोर्स के साथ जिन सड़कों पर शिव बरात निकाली जानी थी। वह पैदल भ्रमण का सुरक्षा बंदोबस्त को दुरुस्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed