{"_id":"66f1d858fa9b2724e80ced24","slug":"shikshamitras-found-absent-during-inspection-honorarium-to-be-deducted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122910-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिलीं शिक्षामित्र, कटेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिलीं शिक्षामित्र, कटेगा मानदेय
विज्ञापन
पूरनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र को निरीक्षण के दौरान गांव मथना के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र गीता देवी गैरहाजिर मिलीं, जबकि उनकी उपस्थिति लगी हुई थी। उन्होंने शिक्षा मित्र का एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति कर रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
सोमवार को विजय वीरेंद्र सिंह ने गांव मथना के प्राथमिक स्कूल, माधोटांडा के उच्च प्राथमिक स्कूल, कन्या कंपोजिट स्कूल, माधोटांडा के प्राथमिक स्कूल नंबर एक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि गांव मथना के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में शिक्षा मित्र गीता हाजिरी लगाकर नदारद थीं।
इसी प्रकार माधोटांडा के उच्च प्राथमिक स्कूल में 135 के सापेक्ष 105, कन्या कंपोजिट स्कूल में 404 के सापेक्ष 285 तो माधोडांंटा के प्राथमिक स्कूल नंबर एक में 145 के सापेक्ष मात्र 83 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों की कम उपस्थिति पर माधोटांडा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में बच्चों को निपुण बनाने में लापरवाही मिली। शौचालय भी गंदे मिले।