फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiksha Mitra changed her date of birth to get a job, report filed

Pilibhit News: शिक्षा मित्र ने नौकरी पाने के लिए जन्मतिथि बदली, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra changed her date of birth to get a job, report filed
उसहैत। कस्बे के एक शिक्षामित्र ने नौकरी पाने के लिए अपनी जन्मतिथि को ही बदल दिया। इस पर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शबाब मियां के मुताबिक उन्होंने जनसूचना अधिकार के तहत कुछ सूचनाएं मांगी थीं। इस संबंध में वार्ड नंबर 10 निवासी शिक्षामित्र नबीजान पुत्र नबीदाद ने जो सूचनाएं उपलब्ध कराईंं थीं। उसके अनुसार नबीजान ने वर्ष 1971 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसहैत से कक्षा आठ पास किया, जिसमें जन्मतिथि 14 फरवरी 1958 दर्ज कराई गई और उसके बाद वर्ष 1996 में शिक्षा मित्र बनने के लिए फर्जी कागजात तैयार करके हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर काॅलेज बदायूं से हाई स्कूल की व्यक्तिगत परीक्षा पास की। उसमें जन्म तिथि छह मार्च 1975 दर्शाई गई।

उसके दोनों प्रमाण पत्रों में 17 साल का अंतर है। इससे उसने फर्जीवाड़ा करके प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में शिक्षामित्र कर नौकरी प्राप्त कर ली। शबाब मियां ने इस संबंध में न्यायालय में परिवाद दायर कराया था। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed