फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shifting of lines will start next week

Pilibhit News: अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी लाइनों की शिफ्टिंग

Fri, 17 Nov 2023 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Shifting of lines will start next week
असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओबर ब्रिज । संवाद
पीलीभीत। असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम बिजली के खंभे और केबल न हटने से गति नहीं पकड़ पा रहा था। पावर कारपोरेशन ने बीते एक साल से मामला फंसा रखा था। अब लाइन शिफ्टिंग का रास्ता साफ हो गया है। संभावना है कि इस सप्ताह लाइनों की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

असम हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की जद में आए अतिक्रमण को हटाने के बाद धरातल पर काम को काफी तेजी के साथ किया जा रहा था। पुल की जद में ही करीब 90 बिजली के खंभे भी आ रहे थे। इन खंभों को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पावर कारपोरेशन से पत्राचार किया जा रहा था। पावर कारपोरेशन को लाइन और खंभों की शिफ्टिंग कराने के लिए तय धनराशि भी दे दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद कहा गया था कि बिजली की सामग्री कार्यदायी संस्था ही खरीदेगी। इसकी जांच पड़ताल बिजली विभाग की टीम लखनऊ जाकर करेगी। सामान आने के बाद करीब एक माह तक बिजली विभाग की टीम जांच करने नहीं पहुंची। अब पावर कारपोरेशन की ओर से शिफ्टिंग के लिए आए बिजली के उपकरण और केबल की जांच पूरी कर ली गई है। पावर कारपोरेशन ने खरीदे गए सामान की जांच कर उसे पास कर दिया है। पास होने के बाद सामान को लखनऊ से यहां ले आया गया है। अब पावर कारपोरेशन की टीम के सामने ही खंभे हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम पूरा होने के बाद फ्लाईओवर के शेष ऊपर के काम को पूरा किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह से खंभे हटाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से सरिया के जाल को बांधा जाएगा। इसके बाद पिलर भरे जाएंगे।


बिजली की लाइन शिफ्टिंग का काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। केबल आदि का परीक्षण हो गया है। अब फ्लाईओवर के काम को तेजी के साथ पूरा कर तय समय के भीतर इसे तैयार कराने पर जोर दिया जाएगा।- टीके बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed