{"_id":"5841a67d4f1c1be665de7c90","slug":"shicshamitron-memorandum-submitted-to-the-city-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। इसमें शिक्षामित्रों का समायोजन कराने और कोर्ट में लंबित मामले का निपटारा होने तक 30 हजार रुपये मानदेय की मांग की गई।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान मेें शुक्रवार को शिक्षामित्र नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां तृतीय बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन आदि पर चर्चा की गई। इसके बाद शिक्षमित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने संघ के जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें कहा कि प्रदेश में करीब 36 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं जिनका समायोजन शेष है। इसको लेकर सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई चल रही है। लिहाजा लंबित मामले का निर्णय न होने तक शिक्षामित्रों को 30 हजार रूपये मानदेय दिया जाये। ज्ञापन में वंचित शिक्षामित्रों का समायोजन करने, अमरिया ब्लाक में तैनात बिल बाबू शहनवाज आलम का स्थानांतरण किसी अन्य ब्लाक में कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री मदनलाल गंगवार, उपाध्यक्ष राजन तिवारी, सूर्यकांत मिश्रा, लता देवी, राजीव कुमार, भगवानदास, निकहतजहां, मेवाराम, ओमप्रकाश गंगवार, निर्मला राठौर, पार्वती देवी, धर्मपाल, मंदीप कौर शामिल रहे।