फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shicshamitron introduced the hunger-strike

शिक्षामित्रों ने शुरू की भूखहड़ताल

Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron introduced the hunger-strike
शिक्षामित्रों ने शुरू की भूखहड़ताल
फोसमायोजन व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने सोमवार से भूखहड़ताल शुरू कर दी। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर मेें भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन भूखहड़ताल पर जिला मंत्री वीर सिंह गंगवार, राजेंद्र प्रसाद, शहनाज परवीन, लीलावती, निर्मला राठौर, आशा गौतम बैठे। इस दौरान जिला मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों का मानदेय न बढ़ाकर उत्पीड़न करने पर तुली है। यदि मानदेय वृद्धि का जल्द शासनादेश जारी नहीं किया गया तो भूख हड़ताल को आमरण अनशन में परिवर्तित किया जाएगा। शहनाज परवीन ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ होने का ढिढौरा पीट रही है, जबकि मानदेय के नाम पर मात्र 3500 रुपये देकर टरकाया जा रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मंदीप कौर, चंद्रकली, छत्रवती, गीतादेवी, सरितारानी, हंसमुखी, मीनादेवी, लालबहादुर, विनोद कुमार, गजेंद्र गंगवार, हरिओम पांडेय, शिवकुमार, हरिशंकर वर्मा, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed