फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father and son died due to suffocation after lighting the gas heater

दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत: गैस हीटर जलाकर कमरे में सोया था परिवार, मां की हालत गंभीर

Sun, 28 Jan 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2024 01:57 AM IST
सार

शेरपुरकलां निवासी शम्मू, अपनी पत्नी उजमा और पांच महीने के पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ नोएडा में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार को तीनों गैस हीटर जलाकर कमरे में सोए थे। दम घुटने से शम्मू और उसके पुत्र की मौत हो गई। उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Father and son died due to suffocation after lighting the gas heater
पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमरे में गैस हीटर जलाकर सोए पीलीभीत के शेरपुरकलां निवासी शम्मू (30) और उसके पांच महीने के पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई। शम्मू की पत्नी उजमा बेहोशी की हालत में कमरे में मिलीं। उजमा को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पिता-पुत्र का शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


घटना नोएडा के छिजारसी में बृहस्पतिवार रात की है। शम्मू, पत्नी उजमा, पांच महीने के पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ किराये के घर में रहकर एक गारमेंट्स फैक्टरी में सिलाई का काम करते थे। गांव शेरपुरकलां निवासी शम्मू के चाचा हनीफ खां ने बताया कि शम्मू के पांच भाइयों में चार भाई नोएडा में रहकर अलग-अलग काम करते हैं। 
विज्ञापन


बरेली में जिंदा जला पूरा परिवार: मृतकों में दंपती और तीन बच्चे, कमरे में बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड होने पर शम्मू कमरे में गैस हीटर जलाकर परिवार के साथ सोया था। शुक्रवार को उसके कमरे के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने कई आवाजें दीं। कोई प्रतिक्रिया न होने पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। तब कमरे से गर्म हवा और धुआं निकाला। शम्मू और उसके बेटे का शव बेड पर पड़ा था।

 

महिला की हालत गंभीर 
उजमा भी कमरे में बेहोशी की हालत में मिलीं। पड़ोसियों ने आनन-फानन में उजमा को उपचार के लिए छिजारसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर शम्मू का भाई शहबाज मौके पर पहुंचा। उसने शवों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 

नोएडा पुलिस ने पिता-पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर भाइयों को सौंप दिया। शनिवार को पिता-पुत्र के शव घर पहुंचने पर उनके परिजन में कोहराम मच गया। गांव के कब्रिस्तान में अलग-अलग कब्र में दोनों को सुपर्दे खाक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शम्मू परिवार के साथ करीब छह महीने पहले बहन की शादी में आया था। कुछ दिन बाद नोएडा लौट गया था।

पांच भाइयों में बड़ा था शम्मू 
शम्मू पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार भाई नोएडा में रहकर ही अलग-अलग काम करते हैं। शम्मू की एक बहन की शादी हो चुकी है। शम्मू का एक भाई गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed