फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shatriye mahasabha

सम्मान पाने को एकजुट होना जरूरी: भदौरिया

Fri, 30 Jan 2015 11:29 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Fri, 30 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
 ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में क्षत्रिय महासभा की बैठक पूर्व ब्लाक प्रमुख नवीन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को पीलीभीत में होने वाले क्षत्रिय समागम में मुख्य रूप से महाराणा प्रताप के सम्मान में एक दिन का अवकाश घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षत्रिय समागम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में क्षत्रिय बंधुओं ने एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि समाज के सभी वर्ग संगठित हो रहे हैं। क्षत्रिय समाज इस परिप्रेक्ष्य में काफी पीछे रह गया है। हमें भी एकजुट होकर अपना खोया सम्मान वापस पाना होगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि हमारे वंशजों के सम्मान को बनाए रखने के लिए समाज में जागृति लाई जाएगी। इसके लिए 15 फरवरी को समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अपनी हिस्सेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया क्षत्रिय समागम में राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद कुंवर हरवंश सिंह सहित कई पदाधिकारी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रधान राजेश सिंह, उत्तम सिंह, आनंद सिंह, राममूर्ति सिंह, सुशील सिंह, विदुरराज, इंद्रजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, मुकुट पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रंजीत सिंह, महिपाल सिंह, भूपेेंद्र सिंह, गुनिराज सिंह, आशीष पाल, अतुल  सिंह, निर्भय सिंह, हरवंश सिंह, पराग सिंह, सुशांक प्रताप सिंह, रजनीश सिंह, विकल्प कुमार सिंह सहित कई बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed