फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda's water level is decreasing, buses started operating through the third stream

Pilibhit News: घट रहा शारदा का जलस्तर, तीसरी धारा से होकर बसों का संचालन शुरू

Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sharda's water level is decreasing, buses started operating through the third stream
शारदा नदी पर बना पैंटून पुल। वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर तीसरी धारा के रास्ते मंंगलवार को बसों का संचालन शुरू हो गया। मगर बसें और अन्य वाहन करीब 20 मीटर की दूरी में डेढ़ से दो फुट पानी में घुसकर पास हो रहे हैं। इस धारा का जलस्तर और घटने पर रास्ते को दुरुस्त कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर 12 अप्रैल को बढ़ गया था। नदी की तीसरी धारा, जहां कई साल से पैंटून पुल बनता चला आ रहा था, इस बार सूखने के कारण वहां नहीं बनाया गया है। बारिश के बाद बीते दिनों उस स्थान पर भी नदी की धारा बहने लगी थी। जलभराव होने से 12 अप्रैल को शारदा नदी के रास्ते से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

हालांकि बाइक सवार डेढ़ से दो फुट पानी में घुसकर आवागमन कर रहे थे। तब से नदी का जलस्तर रात में बढ़ने से और दिन में कम होने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार शाम को कम होने के बाद सोमवार रात को फिर जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार सुबह जलस्तर बढ़ा होने पर वाहनों का आवागमन शुरू न होने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया। अभी तीसरी धारा के समीप डेढ़ से दो फुट पानी चल रहा है। मंगलवार को इसी रास्ते से बसों का संचालन भी शुरू करा दिया गया। हालांकि बसें और अन्य वाहन डेढ़ से दो फुट पानी में घुसकर आवागमन कर रहे हैं। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि मंगलवार को बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। इस जलस्तर बढ़ता है तो संचालन रोक दिया जाएगा।



मंगलवार को बसों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। नदी का जलस्तर और कम होने पर जिस स्थान पर अभी धारा बह रही है, उस स्थान को दुरुस्त करा दिया जाएगा।- मनोज कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed