फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda's water level increased, water entered SSB camp

शारदा का जलस्तर बढ़ा, एसएसबी कैंप में घुसा नदी का पानी

Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

मैदानी क्षेत्र के साथ पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया।नोमैंस लैंड पर शारदा नदी से मिलने वाली जगबूड़ा नदी का पानी नौजल्हा नंबर दो गांव के कुछ हिस्से में घुस गया।शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

विज्ञापन
Sharda's water level increased, water entered SSB camp
एसएसबी कैम्प में घुसा शारदा नदी का पानी। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। मैदानी क्षेत्र के साथ पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। बनवसा बैराज से शनिवार सुबह डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से नदी के किनारे 20 गांवों में रहने वाले लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। नोमैंस लैंड पर शारदा नदी से मिलने वाली जगबूड़ा नदी का पानी नौजल्हा नंबर दो गांव के कुछ हिस्से में घुस गया। पानी भरने से एसएसबी कैंप तालाब में बदल गया है। जवानों ने जरूरी सामान वाहनों में भरकर नगरिया खुर्द स्थित कैंप में भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बनवसा बैराज से शारदा नदी में छोड़े गए पानी से माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में नौजल्हा नंबर दो, गभिया सहराई, कंजिया सिंहपुर, नगरिया खुर्द कला, रमनगरा, मझारा समेत 20 गांव के लोगों की बेचैनी बढ़ गई। नौजल्हा नंबर दो, नगरिया खुर्द कला क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद नदी पर कराए गए बाढ़ नियंत्रण कार्य पानी में डूब गए। जानकारी लगते ही शारदा सागर और बाढ़ खंड के अभियंताओं ने नदी में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अभियंताओं का दावा है कि स्थिति अभी सामान्य है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के हालात फिर उत्पन्न होने लगे हैं। पिछले साल भी अक्टूबर माह में नदी ने तबाही मचाई थी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे बढ़ा पानी तो चौकी से सामान हटाने लगे जवान
गांव नौजल्हा नंबर दो में स्थित एसएसबी चौकी नौमेंस लैंड से सटे इलाके में बनी हुई है। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले जगबूढ़ा नदी का प्रवाह यहां अधिक रहता है। चौकी इंचार्ज शांति राय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे चौकी में अचानक नदी का पानी आने लगा। जलभराव बढ़ने से चौकी पर तीन से चार फीट पानी भर गया। स्थिति बिगड़ती देख जवानों ने सामान को सुरक्षित बाहर निकाला। छह विभागीय वाहनों से जरूरी सामान को निकालकर नगरिया खुर्द कला स्थित कैंप पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नदियां मिलकर मचाती हैं तबाही
शारदा नदी माधोटांडा के नोमैंस लैंड क्षेत्र से जनपद सीमा में प्रवेश करती है। नेपाल में इसको महाकाली कहा जाता है। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के बाद शारदा नदी कहते हैं। उत्तराखंड क्षेत्र से निकली पहाड़ी नदी जगबूढ़ा भी नौमेंस लैंड से शारदा नदी में मिल जाती है। इसके अलावा नेपाल की बमनी नदी भी गुन्हान गांव से होकर शारदा नदी में मिल जाती है। तीनों नदियां एक साथ मिलकर बाढ़ के समय तबाही मचाती हैं।

शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालात सामान्य है। नदी क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। -ध्रुव नरायण शुक्ला, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा। संवाद

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed