फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river started eroding rapidly again

Pilibhit News: शारदा नदी ने फिर तेजी से शुरू किया कटान

Sun, 29 Sep 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sharda river started eroding rapidly again
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर के समीप कटान करती नदी।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी ने गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप दो दिन से फिर तेजी से भू-कटान शुरू कर दिया है। दो दिन में चार किसानों की चार एकड़ जमीन नदी ने काट ली है। नदी अब कटान करती हुई गांव राहुलनगर आबादी की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा नदी श्रीनगर और नहरोसा के पास भी कटान कर रही है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ और जलस्तर कम होने पर नदी किनारे के लोगों को कटान की समस्या को झेलना पड़ता है। पिछले कई दिनों से नदी के पेठे में चले जाने से कटान धीमी गति से हो रहा था। बृहस्पतिवार शाम से नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी ने गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप तेजी से कटान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन में नदी ने गांव चंदिया हजारा के नारायन टिकेदार, विश्वजीत वाला, दिनेश वाला, गांव राहुलनगर के झगरू की करीब चार एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल लील ली है। नदी गांव राहुलनगर में झगरू के खेत मे समीप किसानों के खाली पड़े खेतों में भी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से शुरू हुए कटान से नदी किनारे के लोगों में खलबली मची हुई है। गांव राहुलनगर में आबादी से नदी सिर्फ 50 मीटर दूर रह गई है। बता दें कि पांच साल पहले राहुलनगर के समीप तेजी से हुए कटान को परकोपाइन लगाकर रोका गया था। नदी इस बार फिर आबादी की ओर बढ़ रही है। परकोपाइन कटने के बाद आबादी को खतरा होने की आशंका पर गांव के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed