{"_id":"6a2d9c743f7c6c5239083978","slug":"sharda-river-in-spate-traffic-across-the-pontoon-bridge-suspended-two-days-ago-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161812-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा उफनाई, दो दिन पहले ही पैंटून पुल से आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा उफनाई, दो दिन पहले ही पैंटून पुल से आवागमन बंद
Sat, 13 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी उफनाने से रास्ते पर हुआ जल भराव, आवागमन बंद- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफना गई। नदी के रास्ते पर दो से ढाई फिट तक जलभराव हो गया। ऐसे में नदी पर बने पैंटून पुल को निर्धारित तिथि से दो दिन पहले शनिवार को हटाना शुरू कर दिया गया। इससे तहसील क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों की करीब एक लाख आबादी का तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए शारदा पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित हैं। पिछले तीन सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पिछले साल निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले ही नदी का जलस्तर बढ़ने पर हटा लिया गया था।
इस बार भी तीन-चार दिन से नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ की आशंका पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल हटाने की शुरू की गई तैयारियों में नदी रास्ते से चकर प्लेटें हटा ली गई थीं। नदी के रेतीले रास्ते पर वाहन सवारों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए दिन में कई बार पानी का छिड़काव कराया जा रहा था। शनिवार सुबह जलस्तर बढ़ने पर नदी उफना गई। पैंटून पुल के समीप नदी से पानी निकलने का शुरू हुआ क्रम तेज होता गया। दोपहर तक नदी रास्ते पर ढाई फिट तक जलभराव हो गया। इससे पैंटून पुल से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। बाढ़ की आशंका पर पैंटून पुल के समीप रास्ते पर लगे बैरियर को गिरा दिया गया। इसके बाद पैंटून पुल हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
सेतु के पैंटून पुल के रास्ते पर भी जलभराव
नदी पर निर्माणाधीन सेतु को लेकर कार्यदायी संस्था ने मैटेरियल पहुंचाने के लिए पैंटून पुल बनाया था। इस पैंटून पुल के रास्ते पर भी जलभराव हो गया। इससे सेतु निर्माण का कार्य भी धीमा पड़ गया।
-- -- -
नाव का नहीं होगा संचालन, आवागमन को काटना होगा लंबा चक्कर
बाढ़ के बाद शारदा नदी का जलस्तर कम होने और पैंटून पुल न बनने की स्थिति पर विभाग की ओर से नदी में नाव का निशुल्क संचालन कराया जाता है। इसकी स्वीकृत लेनी होती है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि नाव का संचालन अभी नहीं हो सकेगा।
-- -- -
शारदा पार हैं ये ग्राम पंचायतें
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के बीच में शारदा नदी बहती है। ग्राम पंचायत का गांव भुरजनिया नदी के दूसरी ओर है।
-- -- --
शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पैंटूून पुल से शनिवार को आवागमन बंद हो गया। रास्ते में दो से ढाई फिट तक जलभराव होने से अब पैंटून पुल को हटवाना शुरू कर दिया गया है।
- मनोज कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी